ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सिपाही की गोली लगने से मौत

हरियाणा : रोहतक के गांव रुड़की में दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच के सिपाही प्रदीप की सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर आते ही मौत हो गई। सिपाही ने आत्महत्या की या वह किसी वारदात का शिकार हुआ यह अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को परिजनों के बयानों का इंतजार है।

आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि रुड़की गांव निवासी 33 वर्षीय प्रदीप कुमार दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच में सिपाही के तौर पर कार्यरत था। रात 8 बजे उसने अपनी पत्नी को फोन करके कहा कि अच्छी तरह से खाना बना लेना। करीब 12 बजे जब घर पहुंचा तो अचानक उसकी पत्नी को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। घर वाले कमरे में पहुंचे तो प्रदीप लहूलुहान हालत में गिरा हुआ था। परिजन उसे लेकर पीजीआई पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि अब तक परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। बयान दर्ज होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई होगी, तभी पोस्टमार्टम कराया जा सकेगा। सिपाही प्रदीप ने आत्महत्या की या उसे किसी ने गोली मारी है यह खुलासा मामले की जांच के बाद ही पता लग सकेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.