ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

होमगार्ड जवान की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, गृह क्लेश से थी परेशान

ग्वालियर: ग्वालियर में होमगार्ड जवान की पचास वर्षीय पत्नी ने फांसी लगा ली। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के बाबूजी की बगिया रविदास पार्क के पास गुढ़ा माधौगंज की है। घटना का पता चलते ही परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है।ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र के बाबूजी की बगिया रविदास पार्क के पास रहने वाले हरिसिंह रावत होमगार्ड जवान है। उनके परिवार में दो बेटे और पत्नी है। सोमवार की शाम करीब पांच हरिसिंह रावत की पत्नी सरोज ने अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर उससे लटकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही परिजन सरोज को लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे, यहां पर सरोज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस जांच में आस-पास के लोगों से पता चला है कि सरोज काफी समय से गृह कलेश से परेशान थी और संभवत इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है।पीएम रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाईमाधौगंज थाना प्रभारी महेश शर्मा का कहना है कि एक पचास वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दी है। जांच के बाद मर्ग कायम कर मृतका का शव पीएम हाउस भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.