ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीहोर के मगरदी कला गांव में ग्रामीणों ने देखा, वन-विभाग को दी जानकारी, नहीं पहुंचा दल

सीहोर: सीहोर के मगरदी कला गांव में मंगलवार को तेंदुए के बच्चे का घुमता हुआ देखा गया है। जिसका ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाया है। ग्रामीणों में डर का माहौल है। शावक की सूचना वन विभाग के अधिकारियों की दे दी गई है। लेकिन अभी तक वन विभाग का दल मौके पर नहीं पहुंचा है।अहमदपुर क्षेत्र के मगरदी कला गांव के सोनू सोलंकी के खेत में तेंदुए का शावक दिखा है। ग्रामीणों के अनुसार शावक छोटा है, ग्रामीण उसे देखकर अचंभित रह गए। भारी संख्या में लोग शावक को देखने के लिए इकट्ठा हुए। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों इसकी सूचना कर दी है। लेकिन अभी तक वन विभाग का दल गांव में नही पहुंचा है।माना जा रहा है कि छोटा-सा तेंदुआ गांव के खेत में घूमता दिख रहा है तो कई बड़े तेंदुए भी आसपास ही होंगे। यह पहला मौका है जब गांव में इस सीजन में तेंदुआ इस तरह घूमता दिखा हो। ग्रामीण अनुमान लगा रहे हैं कि दो दिन से अचानक ठंड का असर बढ़ा है और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है तो यह तेंदुआ धूप में आ गया होगा।गौरतलब है कि सीहोर जिले के अनेक गांवों में समय-समय पर तेंदुए की मौजूदगी पाई जाती है, और कई बार यह खेतो में नजर भी आ जाते हैं। ज्यादातर यह नर्मदा नदी के आसपास के क्षेत्रों में नजर आते है मगर इस बार पार्वती नदी आसपास नजर आए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.