ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कई शराब की भटि्ठयों को तोड़ा और भारी मात्रा में अर्ध निर्मित शराब को किया नष्ट

बलिया: बलिया में पुलिस ने अवैध रूप से चल रही दारू की भट्ठियों पर कार्रवाई की।बलिया जिले के मनियर दियरा टुकड़ा नंबर दो और बिहार प्रांत के नदी के इस पार दियारा टुकड़ा नंबर एक के दियारे में अवैध रूप से चल रही दारू की भट्ठियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस द्वारा भट्ठियों को तोड़ते हुए भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया।प्रभारी निरीक्षक मनियर आरआर यादव तथा एसआई अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मनियर थाना क्षेत्र के दियारा टुकड़ा नं. दो और दियारा टुकड़ा नं एक में अवैध शराब के विरुद्ध औचक छापेमारी की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध शराब की भट्ठियों को तोड़फोड़ कर नष्ट किया। पुलिस टीम ने भट्ठियों पर बड़े-बड़े ड्रमों में बनाये जा रहे अवैध अर्धनिर्मित शराब को भारी मात्रा में नष्ट किया।बलिया में पुलिस ने अवैध रूप से चल रही दारू की भट्ठियों पर कार्रवाई की।नहीं होने दिया जाएगा अवैध धंधापुलिस द्वारा की गयी कार्यावाही से अवैध शराब व्यवसाइयों में हड़कंप मच गया।पुलिस के आने की भनक लगते ही अवैध शराब व्यवसायी फरार हो गये। प्रभारी निरीक्षक आर.आर. यादव ने बताया कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र में अवैध धंधा नहीं होने दिया जाएगा। धंधे में लिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।बलिया में पुलिस ने अवैध रूप से चल रही दारू की भट्ठियों पर कार्रवाई की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.