ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ऑस्ट्रेलियाई संसद में भारत के साथ देश का मुक्त व्यापार समझौता पारित हुआ : एंथोनी अल्बनीस 

मेलर्बन। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीस ने घोषणा की कि भारत के साथ देश का मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) उसकी संसद से पारित हो चुका है। अलबनीज ने कहा कि भारत के साथ हमारा मुक्त व्यापार समझौता संसद से पारित हो गया है। अल्बनीज के अगले साल मार्च में भारत का दौरा करने की बात कहने के कुछ दिनों बाद यह बात सामने आई है।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीस ने कहा कि मैंने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, जहां हम दोनों ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच घनिष्ठ आर्थिक सहयोग समझौते को अंतिम रूप देने पर चर्चा की, जिसे हम ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आर्थिक संबंधों के विस्तार के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं। मैं मार्च में भारत का दौरा करूंगा। हम एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल को भारत ले जाएंगे। यह एक महत्वपूर्ण यात्रा होगी और हमारे दोनों देशों के बीच हमारे संबंधों में सुधार होगा। वहीं मोदी सरकार में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट में कहा, खुशी है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते को ऑस्ट्रेलियाई संसद ने पारित कर दिया है।’
भारत के साथ व्यापार समझौते के बारे में, ऑस्ट्रेलियाई व्यापार मंत्री डॉन फैरेल ने पिछले सप्ताह के दौरान कहा था कि यह सौदा ऑस्ट्रेलियाई सेवा कंपनियों और पेशेवरों के लिए भारतीय बाजार तक पहुँचने का एक बड़ा अवसर है। फैरेल ने कहा, हमारी द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी के लिए भारत की प्रतिबद्धता। ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ईसीटीए) पर 2 अप्रैल को हस्ताक्षर किए गए थे। एफटीए लागू होने के बाद कपड़ा, चमड़ा, फर्नीचर, आभूषण और मशीनरी सहित भारत के 6,000 से अधिक उत्पादों को ऑस्ट्रेलियाई बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.