ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 आईटी विभाग को देशभर में 100 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेनदेन का पता लगा

नई दिल्ली । आयकर विभाग ने कहा कि विभाग ने देश भर में आभूषण और रियल एस्टेट कारोबार में लगे कुछ समूहों पर छापेमारी के दौरान 100 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेनदेन का खुलासा किया है। 17 नवंबर को पटना, भागलपुर, डेहरी-ऑन-सोन, लखनऊ और दिल्ली में फैले 30 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज और आयकरी चोरी का संकेत देते डिजिटल साक्ष्य मिले। एक छापे में जब्त सबूतों के विश्लेषण से पता चला कि सोने और हीरे के आभूषणों के कारोबार में लगे समूह ने अपनी बेहिसाब आय को आभूषणों की नकद खरीद, दुकानों के नवीनीकरण और अचल संपत्तियों में निवेश किया था। ग्राहकों से अग्रिम की आड़ में 12 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब धनराशि मिली।
अचल संपत्ति के कारोबार में लगे एक अन्य समूह के मामले में जमीन की खरीद, भवन निर्माण और अपॉर्टमेंट की बिक्री में बेहिसाब 80 करोड़ रुपये से अधिक नकदी लेन-देन के सबूत मिले। इस धन को अचल संपत्तियों के अधिग्रहण में निवेश किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.