ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केरल में ब्राजील-अर्जेंटीना के फैंस के बीच झड़प, पुलिस ने दर्ज किया मामला

केरल के कोल्लम जिले के शक्तिकुलंगरा इलाके में ब्राजील और अर्जेंटीना टीमों के प्रशंसकों के बीच में जमकर हाथापाई और लात-घूंसे चले। अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर शक्तिकुलंगरा ग्रामीण इलाके में घटना की सूचना मिली थी और अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 160 (दंगा करने की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।सोशल मीडिया में वायरल इस हाथापाई के वीडियो में दोनों टीमों के प्रशंसकों के एक समूह को एक रोड शो के दौरान शक्तिकुलंगरा ग्रामीण में आपस में उलझते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि यह झगड़ा उस समय शुरू हुआ जब दोनों समूहों का रोड शो शक्तिकुलंगरा इलाके के एक कब्रिस्तान पर पहुंचा। इसके बाद दोनों टीमों के प्रशंसकों के बीच बहस शुरू हो गई और फिर यह हाथापाई तक पहुंच गई।अर्जेंटीना की हार का असर उसकी राजधानी ब्यूनस आयर्स के साथ विश्व के कई शहरों में भी पड़ा। बांग्लादेश के ढाका, भारत के कोलकाता और केरल में प्रशंसक बड़ी स्क्रीन लगाकर इस मैच को देख रहे थे, लेकिन इस बड़े उलटफेर के साथ सभी के चेहरे लटक गए।

फुटबॉल फैंस ने पल्लकड़ में पुलिस कर्मियों पर पथराव किया। इन फैंस के जश्न मनाने की वजह से यातायात में समस्या आ रही थी। जब पुलिस ने फैंस को जश्न मनाने से रोका तो दोनों फैंस और पुलिस के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद फुटबॉल फैंस ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया।पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फैंस ने जुलूस निकालने के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी। वह बिना किसी अनुमति के भीड़ जुटा रहे थे और संगीत बजा रहे थे। उनकी वजह से सड़क पर जाम लग रहा था और यातायात बाधित हो रहा था। उनसे जाम हटाने के लिए कहा गया तो बहस शुरू कर दी। इसके बाद पत्थरबाजी करने लगे। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, लेकिन हालात स्थिति है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.