ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिसार-चंडीगढ़ हाइवे पर आगे पशु आने से 2 पायलट टकराई; पुलिस कर्मचारी घायल

हिसार: टक्कर लगने से टूटी पुलिस की गाड़ी।हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के काफिले का पिहोवा में एक्सीडेंट हो गया। काफिले में दुष्यंत की गाड़ी में शामिल पीसीआर आपस में टकरा गई। काफिले के आगे गोवंश आ गया। गोवंश को बचाने के चक्कर में जब वाहनों की स्पीड कम हुई तो पीछे से आ रही दूसरी पीसीआर टकरा गई। हालांकि डिप्टी सीएम सुरक्षित हैं।आगे चल रही PCR की टक्कर से टूटी पुलिस की गाड़ी।इस दुघर्टना में पुलिस कर्मचारी और होमगार्ड घायल हुए है। उन्हें पिहोवा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हिसार- चंडीगढ़ हाइवे रोड गोवंश से भरा हुआ है। यह हादसे का कारण बन रहे हैं।टक्कर के बाद सड़क किनारे खड़ी पुलिस की दूसरी गाड़ी।उचाना जा रहे दुष्यंत चौटालादुष्यंत चौटाला का काफिला जब निकला तो तब गोवंश वहां पर बैठा था। दुष्यंत चौटाला उचाना हलके के दौरे पर जा रहे थे। उचाना हलके के 10 गांवों में लोगों की समस्याएं सुनने और उन्हें रैली का न्यौता दिया जाना है। जैसे ही गाड़ियां हाइवे पर तेज गति से निकली तो आगे जा रही पुलिस की गाड़ी के आगे गोवंश आ गया। आगे वाले ने उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही PCR उससे टकरा गई।हाइवे पर बैठे पशु।हालांकि हादसे में जख्मी पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अपने तय शेड्यूल पर आगे रवाना हो गए। इलाके के लोगों का कहना है कि इस हाइवे पर हमेशा ही पशु बैठे रहते हैं। जिसके बारे में कई बार अफसरों को शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.