ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेलवे स्टेशन पर फेंका 1 दिन के नवजात का शव, चुंदड़ी बनी कफन, अज्ञात पर केस दर्ज

रोहतक: रोहतक रेलवे स्टेशन पर चुंदड़ी में बंधा पड़ा नवजात का शव हरियाणा के रोहतक में मानवता शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां रेलवे स्टेशन पर एक नवजात को चुंदड़ी में लपेटकर फेंक दिया। जब रेलवे स्टेशन पर बैठने के बेंच के पास चुंदड़ी में लपेटे हुए पड़े देखा तो इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।जीआरपी टीम ने जब चुंदड़ी को खोलकर देखा तो उसमे एक नवजात शिशु मिला। जब तक पुलिस ने संभाला उस समय तक नवजात शिशु की मौत हो चुकी थी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नवजात शिशु की फेंकने के बाद मौत हुई है या मौत होने के बाद फेंका गया है।एक दिन का नवजात लड़के का शवप्राथमिक दृष्टि से करीब एक दिन का प्रतीत हो रहा था। नवजात शिशु का लिंग लड़का था। अभी तक नवजात शिशु को रेलवे स्टेशन पर फेंकने वाले का पता नहीं लग पाया है। वहीं इसके मां-बाप का भी पता नहीं लगा है। इधर पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी हुई है।गुलाबी-पीली चुंदड़ी में मिलाजब जीआरपी मौके पर पहुंची तो उसे गुलाबी व पीले रंग की चुंदड़ी मिली। जिसमें नवजात शिशु का शव लपेटा हुआ था। किसी अज्ञात ने नवजात शिशु को चुंदड़ी में लपेटकर रेलवे स्टेशन में फेंका हुआ था। नवजात के शव को रोहतक PGI में रखवाया गया है। इस दौरान शिनाख्त के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।अज्ञात पर मामला दर्जGRP रोहतक के हवलदार भूपेंद्र ने बताया कि बुधवार को रेलवे स्टेशन पर नवजात शिशु का शव मिला। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नवजात को फेंकने वाले व माता-पिता का पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.