ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा को सुनसान घर में ले जाकर किया रेप, कोर्ट के आदेश पर FIR

देवरिया: देवरिया के तरकुलवा थाने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक प्राइवेट शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट और पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में अभियुक्त शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।कुशीनगर जिले की निवासी एक छात्रा देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदारी में रहकर पढ़ाई करती थी। छात्रा उसी गांव में एक प्राइवेट स्कूल के अध्यापक के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। मौका पाकर अध्यापक ने सुनसान घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा ने घर जाकर अपने रिश्तेदारों से यह बात बताई। रिश्तेदारों द्वारा इस बाबत पूछने पर शिक्षक मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद पीड़िता के रिश्तेदार तरकुलवा थाना पहुंचकर तहरीर दिए। लेकिन पुलिस ने दर्ज करने से इंकार कर दिया। थक हारकर पीड़ित पक्ष ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जजहां से कोर्ट ने आरोपी प्राइवेट अध्यापक मनदीप यादव पुत्र रतन के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। बीती रात तरकुलवा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी है।आरोपी को बहुत जल्द किया जाएगा गिरफ्तारइस संबंध में क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी प्राइवेट अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.