झारखंड के जंगल में मिली 40 किलो वजनी लैंडमाइन और नक्सलियों के पोस्टर
झारखंड के हजारीबाग जिले के एक जंगल में गुरुवार को 40 किलोग्राम वजनी बारूदी सुरंग मिली है। इसकी पुलिस ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के खर्की गांव के पास एक जंगल में बारूदी सुरंग मिली। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से 26 नक्सलियों के पोस्टर भी मिले हैं।
पुलिस अधीक्षक मनोज रतन छोठे ने कहा कि संदेह है कि माओवादियों ने इसे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए लगाया था। उन्होंने कहा कि झारखंड जगुआर बल के बम निरोधक दस्ते ने बारूदी सुरंग को निष्क्रिय कर दिया, जिसका वजन 40 किलोग्राम था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.