ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रूसी विदेश मंत्री ने कहा, युद्ध नहीं चाहते लेकिन हितों पर कुठाराघात भी बर्दाश्त नहीं, हम अमेरिका से वार्ता जारी रखेंगे

मास्को। रूस ने शुक्रवार को साफ तौर पर कहा कि वह यूक्रेन से युद्ध नहीं चाहता है लेकिन वह अपने सुरक्षा प्रस्ताव पर ठोस आश्वासन चाहता है। इसके लिए दो हफ्ते बाद एक बार फिर से रूस और अमेरिका के विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता हो सकती है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर वार्ता की और उन्हें भरोसा दिया कि रूस का हमला होने की स्थिति में उसे नाटो की ओर से कड़ा जवाब दिया जाएगा। बाइडन ने कहा कि यूक्रेन की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए अमेरिका पूरा सहयोग देगा

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रेडियो चैनल से वार्ता में कहा, जहां तक रूस की सोच का सवाल है तो हम यूक्रेन से युद्ध नहीं चाहते। लेकिन ऐसा भी नहीं चाहते कि हमारे हितों पर निर्ममता से आघात हो और उनकी अनदेखी की जाए। हम सुरक्षा प्रस्ताव के जरिये उन्हीं पर चर्चा करना चाहते हैं। लावरोव ने कहा, पश्चिमी देश रूस के हितों की लगातार अनदेखी कर रहे थे लेकिन बुधवार को लिखित जवाब में उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा पर थोड़ा सा बोला है। यह हमारे लिए संतोष की बात है। इसके आधार पर हम भविष्य में वार्ता जारी रख सकते हैं। रूस ने अमेरिका और नाटो की ओर से आया जवाब तो सार्वजनिक नहीं किया है लेकिन संकेत दिया है कि उसमें हथियार नियंत्रण और विश्वास बढ़ाने वाले उपायों पर बातें कही गई हैं। उन पर रूस को क्या जवाब देना है इस पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन फैसला करेंगे।

इस बीच रूस के निकट सहयोगी बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा है कि उनके देश की युद्ध या टकराव में रुचि नहीं है। इससे तब तक बचा जाएगा जब तक बेलारूस या रूस पर सीधा हमला नहीं होता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.