ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अस्पताल की दवा बाजार में बेचने के मामले में एसटीएफ ने तीन को किया गिरफ्तार

लखनऊ| उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में मरीजों को देने वाली दवाएं खुले बाजार में बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से बड़ी मात्रा में दवाएं बरामद की गईं। आरोपियों में एक केजीएमयू परिसर में स्थित मेडिकल स्टोर में काम करता है।

एसटीएफ ने केजीएमयू के हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) फामेर्सी स्टोर से 2 लाख रुपये से अधिक मूल्य की गोलियां, सिरप और इंजेक्शन वाली दवाओं के कई बक्से बरामद किए।

गौरतलब है कि एचआरएफ स्टोर ओपीडी में आने वाले या मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती मरीजों को 50-60 प्रतिशत तक की छूट पर दवाएं उपलब्ध कराती है।

गिरफ्तारी निम्बू पार्क के पास की गई, जो केजीएमयू कन्वेंशन सेंटर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर है।

एसटीएफ के एक बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक रजनीश कुमार तीन वर्षों से एचआरएफ फामेर्सी में फार्मासिस्ट सेल्समैन के रूप में काम कर रहा है और त्रिवेणी नगर का निवासी है। अन्य दो नितिन वाजपेयी और प्रियांशु मिश्रा भी लखनऊ के निवासी हैं।

गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया कि वे कैसे इन दवाओं प्राप्त करते थे और उन्हें उच्च कीमत पर बेचते थे।

दवाओं पर लगे केजीएमयू के लेबल को दो आरोपियों के सहयोगी सूरज मिश्रा और सुग्रीम वर्मा ने हटा दिया था।

वर्मा ने कथित तौर पर 20 प्रतिशत की छूट के साथ दवा की दुकानों पर ये दवाएं बेची और लगभग 30 प्रतिशत के लाभ मार्जिन के साथ रजनीश और अन्य के बीच वितरित किया गया।

एसटीएफ के बयान में कहा गया है, गिरफ्तार किए गए लोगों ने केजीएमयू परिसर में एक अलग फामेर्सी में काम करने वाले और प्लास्टिक सर्जरी विभाग, ट्रॉमा सेंटर, गांधी वार्ड में काम करने वाले कुछ और कर्मचारियों के नाम बताए। उन्होंने पुलिस को बताया कि यह गोरखधंधा चार सालों से जारी था।

पुलिस अब गिरफ्तार लोगों से शहर के उन मेडिकल स्टोर्स की जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ कर रही है, जहां ये दवाएं बेची जाती थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.