ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हरियाणा में पंच-सरपंच मतदान जारी, दोपहर 12 बजे तक हुई 35% वोटिंग,

हरियाणा पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में पंच-सरपंच के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। हरियाणा के चार जिलों हिसार, फतेहाबाद, पलवल और फरीदाबाद में 929 सरपंच और 10362 पंचों के चुनाव के लिए लोग मतदान कर रहे हैं। चुनाव का परिणाम आज शाम को ही घोषित कर दिया जाएगा। इस दौरान 22 लाख 7 हजार 421 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 11 लाख 85 हजार 450 पुरुष और 10 लाख 23 हजार 341 महिला वोटर शामिल हैं।

फरीदाबाद में भी सरपंच और पांच पदों के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह साढ़े 9 बजे तक फरीदाबाद में 8.9 प्रतिशत वोटिंग हुई है। पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

सभी पर्यवेक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ संवेदनशील, अति संवेदनशील पोलिंग बूथ पर सामान्य पोलिंग बूथ से ज्यादा पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी पोलिंग बूथ पर पीने के पानी, बिजली व विकलांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर आदि की व्यवस्था की गई है। धनपत सिंह ने कहा कि पंच और सरपंच पद के मतदान के नतीजे चुनाव के बाद ही घोषित कर दिए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.