ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शादी के 18 वर्ष बाद पत्‍नी को तीन तलाक देकर पति फरार

इंदौर।  शहर के चंदननगर थाना में एक तीन तलाक का मामला दर्ज किया गया है। बेटमा के समीप ईदगाह पर रहने वाले एक शख्स ने शादी के 18 वर्ष बाद अपनी पत्नी को मौखिक तौर से तीन बार तलाक बोलकर उसे छोड़कर चला गया। दोनों का एक बच्चा भी है। इस मामले में 32 वर्षीय नीलोफर ने अपने पति आशिफ शेख के खिलाफ तीन तलाक देने की शिकायत थाने में की है। महिला ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से आशिफ उससे झगड़ने लगा था, तथा छोटी-छोटी बातों पर गालियां और जान से मारने की धमकी देता था। यही नहीं कुछ दिनों पहले वह घर छोड़कर भी चला गया था। इसके बाद वह 15 नवंबर वापस घर आया और तीन बार तलाक बोलकर फरार हो गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत दर्ज कर ली गई है।फिलहाल आरोपी फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.