ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वीडियो दिखाकर पेश किया सुबूत, पुलिस ने संज्ञान लेकर शुरू की जांच-पड़ताल

मडावरा: ललितपुर जिले के मड़ावरा क्षेत्र से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अवैध शराब में लिप्त अपने ही ससुर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिला ने ससुर का अवैध शराब के साथ वीडियो बनाकर पुलिस को सौंप दिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पूरा मामला मदनपुर थाना क्षेत्र उल्दना कलां गांव का है। जहां निवासी एक महिला ने अपने ससुर का अवैध शराब के साथ वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला मदनपुर थाने पहुंची और पुलिस को ससुर द्वारा की जा रही अवैध शराब की बिक्री की शिकायत की।वीडियो बनाकर थाने पहुंची महिलामहिला ने पुलिस को वीडियो दिखाते हुए बताया कि उसका ससुर गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री करता है। साथ ही घर में शराब पीकर गाली- गलौज करता है। जिससे वह काफी परेशान है। महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका ससुर शराब बेंचकर उसके परिवार का माहौल खराब कर रहा है।पुलिस मामले की कर रही जांचसाथ ही उसके पति को भी शराब पिलाता है। जिससे वह काफी दिनों से परेशान चल रही है। मामले में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.