ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निगम ने सीपी ऑफिस को भेजी शिकायत, जगराता चौक और प्रताप बाग में खोली दुकानें

जालंधर: प्रताप बाग में सील तोड़कर खोली गई दुकानजालंधर शहर में अवैध निर्माण कर नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की कानून की भी कोई परवाह नहीं है। पिछली रात अभी निगम के अधिकारी अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को ताले लगा उन्हें सील करके आए लेकिन प्रताप बाग एससीओ और जगराता चौक में सील उखाड़ ताले तोड़ कर दोबारा दुकानों को खोल लिया गया। निगम ने कानून की धज्जियां उड़ाने वाले दोनों लोगों को खिलाफ पुलिस कमिश्नर ऑफिस में शिकायत दी है और दोनों पर मामला दर्ज करने के लिए कहा है।जगराता चौक में टूटी सील के बाद खुला गेटप्रताप बाग में दूसरी बार टूटी सीलप्रताप बाग एससीओ में एक दुकान से दो दुकानें बनाने वाले गुरमीत ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने दूसरी बार अपनी सील दुकान के ताले तोड़े हैं। इससे पहले दीवाली के आसपास भी दुकान को अवैध उसारी पर सील किया गया था। उस वक्त भी दुकान की सील तोड़ दी गई थी और दुकानों को खोल लिया था। लेकिन उस वक्त निगम के तत्कालीन कमिश्नर ने कोई एक्शन नहीं लिया था।जगराता चौक में तीसरी बार उड़ी कानून की धज्जियांजगराता चौक में जो बिल्डिंग सील की गई थी उसकी मालिक कविता जिंदल ने तीसरी बार कानून को अपने हाथ में लेकर सील उखाड़ ताले तोड़े हैं। पिछली रात ही निगम ने उनकी बिल्डिंग को सील कर वहां पर नोटिस चस्पा किया था। लेकिन उन्होंने निगम के नोटिस का कोई जवाब देने की बजाय राजनीतिक पहुंच के चलते शहर में सीधे कानून की धज्जियां उड़ा डाली। दो बार पहले भी सील तोड़ने पर इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। लेकिन अब कमिश्नर अभिजीत कपलिश एक्शन मोड में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.