ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में छात्रा ने अश्लील इशारे करने वाला का VIDEO बनाया, डिटेल साथ पुलिस में की शिकायत

इंदौर पुलिस ने राह चलती लड़कियों को अश्लील इशारे करने वाले एक सिरफिरे को पकड़ा है। आरोपी बस स्टॉप पर लड़कियों को गलत इशारे करता था। एक छात्रा ने हिम्मत कर उसकी इस हरकत का VIDEO बनाया।

DCP जोन-4 राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम महेश शर्मा है। जो शिक्षक नगर, पद्मालय कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी राजबाड़ा के पास किसी दुकान पर काम करता है। कुछ दिनों से आरोपी गंगवाल, एमओजी लाइन और जूनी इंदौर इलाके के बस स्टॉप पर लड़कियों को गलत इशारे कर रहा था। आरोपी को पुलिस ने न्यू GDC कॉलेज के पास से पकड़ा 21 जनवरी को एक छात्रा ने आरोपी का VIDEO बनाकर पुलिस तक पहंचाया। पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही। दो दिन बाद छात्रा ने आरोपी का मोपेड नंबर पुलिस को दिया। इससे वह पकड़ा गया।

मोबाइल चेक किया तो चौक गई महिला इंस्पेक्टर

महेश शर्मा से पूछताछ करने छत्रीपुरा की महिला सब इंस्पेक्टर जूनी इंदौर थाने पहुंची थी। यहां जब उसका मोबाइल लिया तो महिला सब इंस्पेक्टर खुद ही चकरा गई। महेश के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो थे। इसके साथ ही आरोपी ने कॉलेज की लड़कियों के आते जाते वीडियो बना रखे थे। आरोपी ने खुद के कपड़े उतारकर भी मोबाइल में वीडियो बना रखे थे। पुलिस के मुताबिक वह साइको जैसी हरकतें करता है। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.