ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीड़ित बोला-मायके रहती है पत्नी, आरोप- किसी अन्य युवक के साथ हैं संबंध, गुंडे बुला पिटवाया

जालंधर: अपनी माता के साथ आपबीती सुनाता गौतमजालंधर शहर में पत्नी ने अपनी बहन और कुछ युवकों को बुलाकर अपने पति और सास की जमकर धुनाई करवाई। युवक के गले और पीठ पर काफी चोटें हैं। जबकि युवक की माता जो कि शुगर और ब्लड प्रैशर की मरीज है को पेट में लातें मारी गई जिससे उनकी भी तबीयत बिगड़ गई है। दोनों मां-बेटे ने पुलिस के पास भी अपनी शिकायत कर दी है। लेकिन पुलिस ने अभी तक पीड़ित की पत्नी और मारपीट करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।गर्दन पर आई चोटों को दिखाता युवकपत्नी का किसी अन्य युवक से है अफेयरकिशनपुरा के रहने वाले गौतम ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ अफेयर है। जिस युवक के साथ अफेयर है वह अक्सर उसकी पत्नी के साथ खींचे गए फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालता रहता है। उसने कहा कि उसके पास पत्नी के युवक साथ अश्लील फोटो भी हैं। जब पत्नी को पता चल गया कि उसका सारा कच्चा चिट्ठा खुल चुका है तो वह मायके भाग गई। पीड़ित ने कहा कि उसकी बहन का भी अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा है।मां बेटा सब्जी खरीदने गए थे जब हमला हुआपीड़ित गौतम ने कहा कि जब उसकी पत्नी ने हमला किया उस वक्त उसकी मां एक रेहड़ी पर सब्जी खरीद रही थी। वहां पर उसकी पत्नी भी आ गई। उसके साथ उसकी बहन भी थी। गौतम के अनुसार उसकी माता ने पत्नी को कहा कि वह घर चल पड़े। इस पर ही उसने बुजुर्ग की सरेबाजार पिटाई शुरु कर दी। दोनों बहनों ने बजुर्ग महिला को नीचे लेटा कर लातों से बुरी तरह पीटा। गौतम के अनुसार जैसे ही उसे पता चला तो वह मौके पर पहुंचा। उसकी पत्नी ने पहले ही युवकों को बुला रखा था। उसके वहां पहुंचते ही युवकों ने उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.