ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में फरियादी ने CCTV फुटेज अपलोड कर मांगी मदद; माहौल देखने आया तो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर  सोशल मीडिया कितनी बड़ी ताकत है। ये एक बार फिर साबित हो गया। इंदौर में एक शख्स ने सोशल मीडिया की मदद से एक कार चोर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। दरअसल 23 जनवरी को कुम्हार खाड़ी के रहने वाले आकाश वर्मा की घर के बाहर खड़ी वैन चोरी हो गई थी। जिसके बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में CCTV फुटेज भी सामने आया। जिसमें आरोपी का चेहरा नजर आ रहा था।

शिकायत के बाद भी जब पुलिस कार का पता नहीं लगा पाई, तो फरियादी ने घटना के CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर अपलोड कर मदद मांगी। इधर चोरी के बाद माहौल देखने बदमाश यहां पहुंच गया। इतने में किसी ने फुटेज देखकर वैन मालिक को फोन कर दिया। जिसके बाद वैन मालिक ने पुलिस की मदद से उसे पकड़वा दिया। आरोपी देवास में कार बेचने की फिराक में था। उसके पास से चोरी की 5 बाइक भी मिली हैं।

चोरी के बाद इलाके में घूमने लगा

24 जनवरी की शाम आकाश को किसी का फोन आया। कॉलर ने बताया कि CCTV में दिख रहा व्यक्ति इलाके में बाइक से घूम रहा है। आकाश ने पुलिस की मदद से उसकी रेकी की। और लसूड़िया इलाके में देवास बायपास पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम गोपाल पुत्र कैलाश सोनी निवासी बाबू मुराई कॉलोनी बताया। उसके पास से मिली बाइक भी चोरी की निकली।

आरोपी गोपाल के पास से दो कार और पांच बाइक मिली हैं। वह चोरी के बाद वाहनों को खेत में छिपा देता था। इसके बाद वह वाहन चुराने वाले इलाके में जाता था। यहां से लोगों के बीच जाकर देखता था कि वाहन की चोरी के बाद इलाके में कैसा माहौल है। लेकिन इस बार वह पकड़ा गया।

इंदौर से चुराकर औने-पौने दाम में बेच देता था

आरोपी ने गाड़ियां एरोड्रम, बाणगंगा, हीरानगर और खरगोन से चुराई थीं। आरोपी चोरी के वाहनों को देवास के कंजरों को बेचता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अकेले ही वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.