ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कटनी से घर झुकेही जा रहा था युवक, बस चालक के खिलाफ FIR दर्ज

कटनी: एनकेजे थाना क्षेत्र में जुहला बाइपास में लमतरा रोड पर शनिवार को एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।पुलिस ने बताया कि सतना जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के झुकेही गांव निवासी कपिल पिता अशोक पटेल (27) किसी कार्य से कटनी आया था। दोपहर बाद कपिल अपनी बाइक से अपने घर वापस झुकेही जा रहा था। इसी दौरान जुहला बाइपास के पास एक तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे कपिल घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल हुए कपिल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना पर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.