ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिग्गज स्पैनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने रणबीर-आलिया को दी बधाई

आलिया और रणबीर ने बेटी का नाम राहा कपूर रखा है। यह नाम राहा की दादी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने उन्हें दिया है। आलिया भट्ट ने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर फैंस को यह जानकारी दी थी। उन्होंने एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी।

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए घर एक नन्ही मेहमान आई है। इस क्यूट कपल ने अपनी बेटी का नाम ‘राहा’ रखा है। उन्होंने इसका खुलासा दिग्गज स्पैनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना की जर्सी पर नाम लिखकर किया था। दरअसल, रणबीर फुटबॉल के बड़े प्रशंसक हैं और उनकी पसंदीदा फुटबॉल क्लब बार्सिलोना है। अब बार्सिलोना ने भी रणबीर-आलिया को बधाई दी है।

बार्सिलोना फुटबॉल क्लब ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाई। एन नई बार्सा फैन का जन्म हुआ है। हम आप सब से मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। बेटी के जन्म के बाद से ही फैंस इस इंतजार में थे कि आखिर आलिया और रणबीर बेटी का क्या नाम रखेंगे? हालांकि, अब इसका खुलासा हो गया है। आलिया-रणबीर ने बेटी का नाम राहा कपूर रखा है। यह नाम राहा की दादी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने उन्हें दिया है।

आलिया भट्ट ने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर फैंस को यह जानकारी दी थी। उन्होंने एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें आलिया-रणबीर बेटी को हाथों में थामे नजर आ रहे हैं। साथ ही वॉल पर आलिया-रणबीर कपूर की बेटी का नाम बार्सिलोना की जर्सी पर लिखा दिख रहा है। यह नाम रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह ने चुना है।

आलिया भट्ट ने पोस्ट के साथ एक लंबा नोट लिखा था। इसके जरिए उन्होंने बेटी के नाम का मतलब बताया है। उन्होंने लिखा- बेटी का नाम राहा रखा गया है। यह नाम उसकी शानदार और प्यारी दादी ने उसे दिया है। इस नाम के कई खूबसूरत मतलब हैं। इसका अर्थ होता है- दिव्य पथ। स्वाहिली में इसका अर्थ है आनंद। वहीं, संस्कृत में यह एक गोत्र है। बंग्ला में इस नाम के अर्थ- आराम, सहजता और राहत हैं। अरेबिक में इसका अर्थ है शांति। साथ ही खुशी, स्वतंत्रता भी इस नाम के मायने हैं।

आलिया ने आगे लिखा- वह बिल्कुल अपने नाम के अनुरूप है। हमने जब पहली बार उसे अपनी बाहों में लिया तो वह सबकुछ महसूस किया, जो इस नाम के अर्थ हैं। शुक्रिया राहा, हमारे परिवार, हमारी जिंदगी में आने के लिए। ऐसा लगता है कि हमारी जिंदगी अभी शुरू हुई है। रणबीर और आलिया इसी साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे। हाल ही में दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी रिलीज हुई थी, जो कि सुपरहिट रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.