ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मैक्सिको के खिलाफ मैच में लियोनल मेसी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक लियोनल मेसी के लिए फीफा विश्व कप की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। पहले ही मैच में उनकी टीम को सऊदी अरब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, मेसी के गोल के बावजूद उनकी टीम मैच नहीं जीत पाई थी। हालांकि, दूसरे मैच में शानदार जीत हासिल कर अर्जेंटीना ने बेहतरीन वापसी की और अपने प्री- क्वार्टर फाइनल खेलने की उम्मीदों को बरकरार रखा है।

एक बार फिर मेसी अर्जेंटीना की जीत के हीरो रहे। उन्होंने मैच के 64वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 87वें मिनट में युवा फर्नांडीज को शानदार पास देकर गोल करने में मदद की। इसके साथ ही मेसी ने दो खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

लियोनल मेसी दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल करने में अपने साथी खिलाड़ियों की मदद की है। मैक्सिको के खिलाफ मैच में उन्होंने फर्नांडीज को बेहतरीन पास दिया, जिस पर उन्होंने गोल किया। इसके साथ ही फर्नांडीज विश्व कप में गोल करने वाले अर्जेंटीना के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 21 साल 313 दिन की उम्र में अर्जेंटीना के लिए विश्व कप में गोल किया। वहीं, मेसी ने 2006 में 18 साल 358 दिन की उम्र में अर्जेंटीना के लिए गोल किया था।

मेसी ने की माराडोना की बराबरी
मैक्सिको के खिलाफ मैच में गोल के साथ ही मेसी ने फुटबॉल विश्व कप के 21 मैच में आठ गोल कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज मैराडोना की बराबरी कर ली है। माराडोना ने भी 21 विश्व कप मैच में आठ गोल किए थे। इस विश्व कप में मेसी दो मैच में दो गोल कर चुके हैं। अगर वह अपनी लय बरकरार रख पाते हैं तो अगले मैच में माराडोना से आगे निकल सकते हैं

इस मैच में जीत के साथ ही अर्जेंटीना की टीम ग्रुप-सी में दूसरे स्थान पर आ गई है। यह टीम पोलैंड से एक अंक पीछे है। अर्जेंटीना का आखिरी ग्रुप मैच पोलैंड के साथ ही है और इसे जीतकर मेसी की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं, मैक्सिको को अगले राउंड में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए सऊदी अरब को हराना होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.