ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बच्चों के लिए लगेंगे आधुनिक झूले, अंतिम बोर्ड बैठक में लिया गया निर्णय | Modern swings will be installed for children, decision taken in last board meeting

हरदोई: हरदोई पालिका ने बोर्ड बैठक में नागरिकों को दिया ओपन जिम का तोहफा दिया।हरदोई की शाहाबाद नगरपालिका परिषद के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने से पहले हुई बोर्ड की अंतिम बैठक में पालिका अध्यक्ष नसरीन बानो ने सभी सभासदों और पालिका प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही अपने कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सभी का आभार जताया।बोर्ड की अंतिम बैठक में अध्यक्ष नसरीन बानो ने नगर-वासियों के लिये एक ओपन जिम और बच्चो के लिये आधुनिक झूलों का तोहफ़ा देने की घोषणा की, जिसका सभी ने स्वागत किया। नसरीन बानो ने कहा कि बड़ों के एक्सरसाइज के लिये ओपन जिम और बच्चो के खेलने के लिये एक पार्क की कमी महसूस हो रही थी। इसके लिये पालिका कैबिनेट के माध्यम से ओपन जिम और आधुनिक झूलों के पार्क की स्थापना बड़ी फील्ड के मैदान में करवाई जा रही है।अध्यक्ष ने लोगों को परिवार बतायाअध्यक्ष ने कहा कि पार्क को अतिशीघ्र जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका सपना नगर का विकास है और उसके लिये उन्होंने सदैव जनता की कसौटी पर खरा उतरने का काम किया है। उन्होंने नगर की सम्मानित जनता को अपना परिवार बताते हुए सदैव हर सुख द-ख में साथ निभाने का संकल्प दोहराया।रेलवे स्टेशन मार्ग का नामकरणबोर्ड की बैठक में बस स्टैण्ड से रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग को समाजसेवी अमिय कृष्ण चतुर्वेदी के नाम से जाने जाने की योजना पर मुहर लगी। अमिय कृष्ण चतुर्वेदी हरदोई के डीएम रह चुके हैं और अभी भी विभिन्न समाजसेवी कार्यों से समाज को नेक दिशा देने में अग्रसर है।अधिशासी अधिकारी आरआर अम्बेश ने पालिका कैबिनेट को पांच वर्ष के अच्छे कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। बोर्ड की बैठक में सभासद लक्ष्मी कांत त्रिपाठी, तारिक खां,कृष्ण कुमार, अजहर मसूद, पवन रस्तोगी, यदुवीर,सरिता गुप्ता,किरण देवी, बेबी त्रिपाठी, इमरान खां और अजीम आदि मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.