ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पानीपत में कोर्ट की तीसरी मंजिल से गिरकर वकील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हरियाणा के पानीपत में एक वकील रविवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में नए चैंबरों की बिल्डिंग से नीचे गिर गया। वकील की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है।

योगेश के पिता रणधीर ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर 6 का रहने वाला है। उसके बेटे एडवोकेट योगेश के पैर में चोट लगी हुई थी। उसे इसी बात का अंदेशा है कि बेटे ने सुसाइड नहीं किया है। चोट के कारण वह सही से चलने में असर्मथ था। वह फिलहाल छड़ी के सहारे चलता था। इसी बीच जब वह चैंबरों की बिल्डिंग से नीचे उतर रहा था, तो उसकी छड़ी रेलिंग में अड़ गई होगी, जिससे वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक चार बहनों का एकलौता भाई था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.