ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्या Prabhas के साथ रिलेशनशिप में हैं Kriti Sanon? वरुण धवन ने किया खुलासा

कृति सेनन और वरुण धवन स्टारर फिल्म भेड़िया रिलीज हो गई है। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। वरुण और कृति इस फिल्म के जमकर प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में दोनों टीवी रियलिटी शो झलक दिखला जा के मंच पर नजर आए। इस दौरान वरुण धवन ने कृति सेनन के लव अफेयर की खबरों पर मुहर लगा दी है।

हाल ही में झलक दिखला जा 10 का फिनाले प्रसारित हुआ है। इस शो को करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही जज कर रहे थे। वरुण और कृति ने भी जजों के पैनल को ज्वाइन किया और इसी दौरान वरुण धवन ने कृति और प्रभास के रिश्ते को लेकर हिंट दे किया। बता दें कि कृति सेनन प्रभास के साथ फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं।

आदिपुरुष के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान भी प्रभास और कृति सेनन की केमिस्ट्री देखने को मिली थी। कुछ समय से ऐसी खबरें चल रही हैं कि प्रभास और कृति एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में वरुण धवन की बात सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। झलक दिखला जा 10 के सेट पर करण जौहर वरुण से सवाल करते हैं कि इस लिस्ट में कृति का नाम क्यों नहीं है। इस पर कृति कहती हैं कि मैं भी यही पूछने वाली थी।

इसके जवाब में वरुण धवन कहते हैं कि क्योंकि कृति का नाम किसी के दिल में है। एक आदमी जो इस समय मुंबई में नहीं है, इस समय दीपिका के साथ शूटिंग कर रहा है। वरुण की बातें सुनने के बाद कृति हंसने लगती हैं। बता दें कि प्रभास इन दिनों दीपिका के साथ फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें कि कृति और प्रभास स्टारर ये फिल्म जून 2023 में रिलीज हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.