ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिस हथियार से आफताब ने श्रद्धा के शव के किए टुकड़े-टुकड़े, पुलिस ने किया बरामद: सूत्र

नई दिल्ली| जांचकर्ताओं ने आफताब अमीन पूनावाला द्वारा श्रद्धा वाल्कर के शरीर को कई टुकड़ों में काटने के लिए इस्तेमाल किए गए कुछ हथियार बरामद किए हैं। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धा की वह अंगूठी भी मिल गई है जो आफताब ने दूसरी लड़की को गिफ्ट में दी थी, जिसे उसने हत्या कर अपने फ्लैट पर बुलाया था।

दो दिन पहले, जांचकर्ताओं ने एक लड़की से संपर्क किया था, जिससे आफताब मोबाइल डेटिंग एप्लिकेशन ‘बंबल’ के माध्यम से मिला था। लड़की पेशे से साइकोलॉजिस्ट है। इसी प्लेटफॉर्म पर वह पहली बार श्रद्धा से भी मिला था।

पिछले सप्ताह पुलिस टीम ने आफताब के किराए के मकान से पांच धारदार चाकू बरामद किए थे। दिल्ली पुलिस की टीमों ने बुधवार को छतरपुर स्थित उसके घर का दौरा किया था।

सूत्रों ने कहा था, बुधवार को तलाशी के दौरान पांच चाकू बरामद किए गए। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने में उनका इस्तेमाल किया गया था या नहीं। चाकुओं को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

इस बीच, रोहिणी में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट चल रहा है।

शुक्रवार को उनका पॉलीग्राफ टेस्ट अधूरा रह गया था। एफएसएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से अधिकारी उनसे सवाल पूछ रहे हैं और पॉलीग्राफ टेस्ट आगे भी जारी रहने की संभावना है।

शुक्रवार को एफएसएल के सूत्रों ने बताया कि आज करीब 50 से 60 सवाल पूछे गए और जब भी कोई सवाल हिंदी में पूछा गया तो आफताब ने अंग्रेजी में जवाब दिया और पूरे सेशन में शांत रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.