ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चखना भी लेकर आईं, MLA ऑफिस के बाहर अनोखा विरोध, बोलीं-हम इन्हें बोतल की माला पहनाएंगे

मनेंद्रगढ़: सड़क पर बैठकर प्रदर्शन।छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में बीजेपी की महिला नेत्रियों ने कांग्रेस विधायकों के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। बीजेपी नेत्रियां अंग्रेजी शराब की बोतल लेकर यहां पहुंची थी। बकायदा इन्होंने पैग बनाया, साथ में चखना भी रखा था और कांग्रेस विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।बड़ी संख्या में मनेंद्रगढ़ शहर में पीडब्ल्यडी तिराहे, विधायक कार्यालय के सामने बीजेपी नेत्रियां पहुंची थीं। उनके साथ कुछ नेता भी मौजूद थे। यहां पहुंचते ही इन्होंने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। कहने लगीं कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले शराबबंदी का वादा किया था। मगर वह आज तक पूरा नहीं हुआ।इस तरह से पैग बनाते नजर आईं महिला नेत्रियां।नेत्रियों ने कहा कि भरतपुर विधानसभा के होटल-ढाबों में शराब बेची जा रही है। इससे कई लोग परेशान होते हैं। महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है। इसी बात का हम विरोध कर रहे हैं। महिला नेताओं ने कहा कि इसलिए हम आज अंग्रेजी शारब लेकर आए हैं। साथ में चखना भी है। इसके अलावा हम शराब की बोतलों की माला लेकर आए हैं। इसे हम कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल और गुलाब कमरों को पहनाएंगे। साथ ही इम ये बोतलों गिफ्ट भी देंगे।भाजपाइयों का कहना था कि कांग्रेस की नेत्री अवैध शराब बिक्री को लेकर खुलेआम बयान दे रही हैं। मनेंद्रगढ़ शहर के होटल, गली मोहल्लों में अवैध शराब परोसी जा रही है। ये उनका कबूलनामा है। कांग्रेस नेत्री ने अपनी ही सत्ता के सच को सामने लाई हैं। चार साल होने के बाद भी वादा सरकार ने नहीं निभाया । इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.