ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सरकार छात्रों के भविष्य से न खेले-विधायक

जहानाबाद ! सदर विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने कहा की विद्यार्थी के हित में राजनीतिक दल ने आज बन्द का आह्वान किया था और छात्रों के भविष्य और रोज़ी रोज़गार के कारण सड़क पर उतरे हैं। वैसे हमलोग विद्यार्थी की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगें। उन्होंने आगे कहा कि मुकदमा करना है तो हम पर करो विद्यार्थी पर नहीं। छात्रों के भविष्य के साथ खेलने नहीं देंगे। अभी वर्तमान सरकार यही कर रही है। छात्रों ,बेरोज़गारों को झूठे मुकदमें में फंसा कर उनका भविष्य खत्म कर रही है। सरकार के द्वारा निकाला गया निर्देश जिसमें बताया गया है कि जो छात्र आंदोलन में शामिल होगें। उन्हें रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने से वंचित कर दिया जायेगा। हमें छात्रों के भविष्य की चिंता है। बिहार में 19 लाख बेरोजगार को रोजगार दिलाने का जो चुनाव के समय वादा किया था। उसे आजतक पूरा नहीं किया। हर बात पर सरकार अपने किये वादों से मुकर जाती है। लोकसभा में हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कह कर चुनाव लड़ा था। लेकिन सच्चाई तो यह है कि यह सरकार जुमलों की सरकार है। वर्तमान सरकार की सोच निजिकरण पर केन्द्रित है।
सब कुछ निजी करने के नाम पर सरकारी संस्थानों की बोली लगा रही है। वर्तमान सरकार में ना किसान खुशहाल है ना युवा वर्ग, ना व्यवसाय वर्ग , ना सरकारी कर्मचारी। सभी लोग त्राहि-त्राहि कर रहें हैं। छात्रों की स्थिति सरकार दिन-प्रतिदिन खराब कर रही है। कभी पकौड़ा तो कभी चाय बेचने की सलाह बेरोज़गारों को प्रधान मंत्री कहते हैं जो बेहद और शर्मनाक बात है। हम सरकार को चेतावनी देते हैं कि बिहार सरकार अविलम्ब सारे शिक्षक और छात्रों पर से झूठे मुकदमें वापस ले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.