ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जटाशंकर कॉलोनी में राशन दुकान संचालक को वार्ड में रहने वाले लोगों ने पीटा, पीड़ित के परिजनों ने बनाया वीडियो

दमोह: दमोह शहर के बजरिया वार्ड क्रमांक 6, जटाशंकर कॉलोनी में राशन दुकान संचालित करने वाले युवक पर वार्ड में रहने वाले आरोपी राकेश शर्मा ने लाठियों से हमला कर उसे घायल किया है।घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचे राशन दुकान संचालक अमन पटेल ने बताया कि आरोपी राकेश शर्मा मुफ्त में राशन चाहते हैं, जो मैं नहीं दे सकता। ऑनलाइन सिस्टम होने के कारण एक एक दाने का हिसाब रखना पड़ता है।लेकिन राकेश शर्मा चाहते हैं कि उन्हें मुफ्त में राशन दूं। रविवार रात उन्होंने मुझे फोन लगाया, फिर घर पहुंचे गालियां दी और लट्ठ लेकर मुझे और मेरी मां को जान से मारने की धमकी देने लगे।घटना का एक वीडियो भी उनके परिजनों ने बनाया है इसके बाद उनके बीच बहस बाजी होती रही और आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट की फिलहाल दुकान संचालक जिला अस्पताल में भर्ती है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.