ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अब खड़गे ने मोदी को रावण कहा, क्या रावण की तरह 100 मुख हैं?

अहमदाबाद:गुजरात चुनाव के लिए जारी प्रचार में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बयान दिया। अहमदाबाद में सोमवार को जनसभा के दौरान खड़गे ने कहा कि क्या रावण की तरह मोदी के 100 मुख हैं? मुझे समझ नहीं आता। रविवार को सूरत में जनसभा के दौरान खड़गे ने खुद को अछूत और प्रधानमंत्री मोदी को झूठों का सरदार बनाया था।

अहमदाबाद में खड़गे का रावण वाला बयान

बेहराम पुरा में जनसभा के दौरान खड़गे ने कहा- प्रधानमंत्री बोलते हैं कि कहीं और मत देखो। मोदी को देखकर वोट दो। कितनी बार तुम्हारी सूरत देखें? हमने कॉरपोरेशन चुनाव तुम्हारी सूरत देखी। MLA चुनाव में, MP इलेक्शन में सूरत देखी। हर जगह पर, क्या रावण की तरह आपके 100 मुख हैं। मुझे समझ नहीं आता।

भाजपा बोली- चुनाव का दबाव नहीं सह पा रहे खड़गे

भाजपा IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार को कहा कि खड़गे गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रेशर नहीं सह पा रहे हैं। प्रवक्ता शाहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने वही किया, जिसमें वो पारंगत है। फिर वह एक व्यक्ति को गाली दे रही है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के पद का असम्मान करना भी शुरू कर दिया है। खड़गे का बयान संयोग नहीं है, यह वोट बैंक के लिए है। वो स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि एक चायवाला प्रधानमंत्री बन गया है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.