ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जर्सी विवाद को लेकर मैक्सिको के मुक्केबाज ने मेसी को दी धमकी

मैक्सिको के खिलाफ जीत में महत्वपूर्ण गोल करने वाले अर्जेंटीनी सुपरस्टार लियोनल मेसी नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। मामला जीत के बाद जश्न का है। शनिवार को मैक्सिको के खिलाफ जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में जश्न मनाया था। तब मैक्सिको टीम की जर्सी मेसी के पांव के पास पड़ी थी।सोशल मीडिया पर मैक्सिको टीम के समर्थक मेसी की आलोचना कर रहे हैं। मैक्सिको के मुक्केबाज केनेलो अल्वारेज ने ट्विटर पर कहा कि मेसी मैक्सिको की जर्सी से फर्श साफ कर रहे हैं। यह मैक्सिकोवासियों के साथ अपमानजनक बर्ताव है। वह ईश्वर से प्रार्थना करें कि कहीं मेरे सामने न पड़ जाए। जैसे मैं अर्जेँटीना का सम्मान करता हूं, वैसे ही मेसी को मैक्सिको का करना चाहिए।दरअसल मैच के बाद मेसी ने मैक्सिको के एक खिलाड़ी से अपनी जर्सी बदली थी। ऐसा लग रहा है कि लॉकर रूम में जूते उतारते समय गैर इरादतन उनका पैर फर्श पर पड़ी जर्सी पर पड़ गया। अर्जेँटीना के पूर्व फॉरवर्ड सर्जियो एगुरो मेसी के समर्थन में आए हैं।

उन्होंने केनेलो के ट्वीट पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा-लड़ने के बहाने मत तलाशो मिस्टर केनेलो। आपको सॉकर के बारे में कुछ नहीं पता है। लॉकर रूम में शर्ट को उतारकर ज्यादातर फर्श पर रख दिया जाता है क्योंकि वह पसीने से तरबतर होती है। स्पेन के पूर्व खिलाड़ी फेबेरेगेस ने कहा- टी-शर्ट का ड्रेसिंग रूम में फर्श पर होना आमबात है। ज्यादातर खिलाड़ी ऐसा करते हैं, क्योंकि उसके बाद वह लांड्री में धुलने के लिए जाती है।दो बार की वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना ने शनिवार को मैक्सिको को 2-0 से हरा दिया। इस जीत से अर्जेंटीना की टीम का फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ-16 में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। अब 30 नवंबर को अर्जेंटीना का सामना पोलैंड से है। अगर टीम वह मैच जीतती है तो ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहकर राउंड ऑफ-16 के लिए क्वालिफाई करेगी। वहीं, ड्रॉ होने पर टीम को बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। पोलैंड के खिलाफ हार से अर्जेंटीना की राह मुश्किल हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.