ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में TTP कमांडर समेत 11 आतंकवादी ढेर

पाकिस्तान में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सूत्र ने बताया कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिणी वजीरिस्तान कबायली जिले की सीमा से सटे अशांत लक्की मरवत में मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों की गोलीबारी में TTP कमांडर टीपू और दस अन्य  आतंकवादी मारे गए।

सूत्र ने कहा कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में सुरक्षा बल भी घायल हुए हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। अफगान सीमा से आने वाले  TTP के लड़ाकों और सुरक्षाबलों का आमना-सामना हो गया, जिसके परिणामस्वरूप गोलीबारी हुई। आतंकवादी पूरी तरह से अमेरिकी नाइट विजन डिवाइस (एनवीडी) उपकरण और भारी हथियारों से लैस थे।

प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने जून में सरकार के साथ हुए अनिश्चितकालीन संघर्ष विराम को सोमवार को वापस ले लिया और अपने उग्रवादियों को देश भर में हमले करने का आदेश दिया। आतंकवादी समूह ने एक बयान में कहा विभिन्न क्षेत्रों में मुजाहिदीन (आतंकवादियों) के खिलाफ सैन्य अभियान चल रहे हैं। इसलिए पूरे देश में हमले कर सकते हैं।

TTP को पाकिस्तान तालिबान के रूप में भी जाना जाता है। यह 2007 में कई आतंकवादी संगठनों को मिलाकर बना था। TTP ने कहा कि खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू और लक्की मरवत क्षेत्रों में सैन्य संगठनों द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों के बाद युद्धविराम को समाप्त करने का निर्णय लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.