ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बटाला नेशनल हाइवे पर अकाली नेता पर तीन राउंड फायर; मौत, दोस्त के साथ जा रहे थे अमृतसर

अमृतसर। पंजाब के गुरदासपुर के बटाला में नेशनल हाईवे पर एक अकाली नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वह अपने दोस्त के साथ कार से अमृतसर आ रहे थे। घायल अवस्था में अकाली नेता को अमृतसर प्राइवेट अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।घटना पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर बटाला के अधीन आते गांव शेखोपुर की है। मरने वाले की पहचान अकाली नेता अजीत पाल सिंह (50) के रूप में हुई है। देर रात वह अपने दोस्त अमृत पाल सिंह के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। पेशाब करने के लिए उन्होंने रात 12 बजे के करीब कार को गांव शेखोपुर के पास हाईवे पर खड़ा किया। इतने में ही एक कार पीछे से आई और तकरीबन तीन राउंड अजीत पाल पर फायर किए गए। दोस्त अमृतपाल ने तुरंत अजीत पाल को साथ लेकर अमृतसर का रुख किया, लेकिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस मान रही टारगेट किलिंगपुलिस की शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि यह एक टारगेट किलिंग का मामला है। अकाली नेता अजीतपाल की कार का हत्यारे पहले से ही पीछा कर रहे थे। सुनसान जगह पर कार रुकते ही उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह पहले से ही अजीत पाल को निशाना बनाने के मकसद से आए थे।पुलिस ने दोस्त के दर्ज किए बयानपुलिस ने अजीतपाल का शव कब्जे में लेकर छानबीन को शुरू कर दी है। पुलिस ने परिवार व मृतक के दोस्तों के बयान दर्ज कर दिए हैं। बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। वहीं हाईवे पर CCTV कैमरों की जांच भी शुरू की गई हैI कुछ संदिग्ध फुटेज मिले हैं जिनके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.