ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खाद की कमी, सिंचाई की समस्याओं समेत किसानों की मांगों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

मऊ: मऊ जिले में सहकारी साधन समितियों पर खाद, डीएपी की भारी किल्लत के कारण किसानों को हो रही परेशानियों को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के विरोधी में नारेबाजी की। राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन सीटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।कांग्रेस पार्टी के लोगों ने किसानों को हो रही परेशानियों को देखते हुए किसानों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी किए।भाजपा सरकार को बताया किसान विरोधीज्ञापन देने से पहले कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार किसानों के विरोध में काम कर रही है जिसे हमें रोकना होगा। भविष्य में किसानों को ऐसी समस्याएं ना देखने को मिले इसके लिए हमें जो करना होगा हम करने के लिए तैयार हैं।कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किया प्रदर्शन।किसानों के साथ खड़ी है कांग्रेसजिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गम्भीर नहीं है, जिसके चलते आज किसान खाद की किल्लत से खेती नहीं कर पा रहे हैं। इंतखाब आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों को खाद दिलाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।जिला प्रवक्ता पूजा राय ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। आज किसानो को गेहूं की बुवाई के लिए खाद बीज की ज़रूरत है लेकिन किसानों को सरकारी केंद्रों पर डिएपी खाद एवं बीज नही मिल पा रही है।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ओमप्रकाश ठाकुर, घनशेयाम सहाय, पूजा राय, अकरम प्रिमियर, राना खातून, रमन पाण्डे, रामकरण यादव, रामचंद्र राय, रत्नेश राय, मधुसुदन त्रिपाठी, सुभाष राम, सर्वेश कुमार, वीरेंद्र कुशवाहा, प्रेमचंद्र क्रांति निषाद, अज़ीजुर रहमान खजांची, आफताब सिद्दीकी, रवि खंडलवाल, फहद कादिर, बालजित चौहान, वकील अहमद, खालिद सागर, मुकेश राजभर, बबलू भाई इत्यादि लोग शामिल रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.