ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

आधा मंत्रिमंडल पंजाब से बाहर; गुजरात और दिल्ली निगम चुनाव में लगा रहे जोर

चंडीगढ़: पंजाब की सभी व्यावहारिक गतिविधियों और अन्य प्रकार के सरकारी कामकाज 5 दिसबंर के बाद स्पीड पकड़ेंगे। क्योंकि CM पंजाब भगवंत मान समेत कई कैबिनेट मंत्री गुजरात चुनाव और दिल्ली निगम MCD चुनाव के चलते राज्य से बाहर हैं। पंजाब के नेता दोनों जगहों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरे दमखम से प्रचार में जुटे हैं। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होने हैं। वहीं MCD चुनाव 4 दिसंबर को होने हैं। यही कारण है कि पंजाब का आधा मंत्रिमंडल इन दिनों दोनों जगहों के चुनाव प्रचार में व्यस्त है। इस कारण पंजाब के सभी सरकारी विभाग अपनी सामान्य कार्रवाई में जुटे हैं। पंजाब की लगभग सभी शुगर मिल में कामकाज शुरू हो गया है। गन्ना पेराई से संबंधित कामकाज के लिए तैयारियां भी पूरी की जा रही हैं। समूचे पंजाब से गन्ना किसान शुगर मिल पहुंचेंगे। किसानों को कोई समस्या दरपेश न आए, इसके लिए प्रदेश सरकार फगवाड़ा शुगर मिल खोलने की परमिशन दे चुकी है। साथ ही अन्य तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी दिए हैं। अन्य सरकारी विभागों के कामकाज के बीच भी किसी प्रकार की समस्या आने पर भले ही मान सरकार के मंत्री फिजिकल रूप से पंजाब में न हों लेकिन वे संबंधित अधिकारियों से फोन और वर्चुअली जुड़े हैं, ताकि दस्तावेजी प्रक्रिया को पूरा किया जाता रहे।गन्ना लेकर शुगर मिल जाते ट्रैक्टर की फाइल फोटो।ये मंत्री गए पंजाब से बाहरबीते दिनों पंजाब की मान सरकार के कई मंत्री गुजरात और दिल्ली निगम चुनाव के प्रचार में दमखम दिखाने के लिए पंजाब से बाहर जाते रहे हैं। इनमें CM भगवंत मान लगातार पंजाब से बाहर आना-जाना करते रहे। उनके अलावा स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह मीत हेयर व अन्य मंत्री भी दोनों जगहों पर जीत के लिए दमखम दिखाने के प्रयास में जुटे हैं। बीती 28 नवंबर को मिड-डे मील वर्करों ने AAP सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए सुनाम में रोष मार्च निकाला। इसके बाद वे विरोध प्रदर्शन करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के आवास के सामने पहुंचे। लेकिन मंत्री अमन अरोड़ा के अनुपस्थित होने के चलते मिड-डे मील वर्कर अपना मांग पत्र वहां मिले कार्यकर्ताओं को देकर लौट गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.