ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गंदगी देख भड़के CMHO, बोले- हॉस्पिटल है या नर्क

मुरैना: हॉस्पिटल के बाहर सीएमएचओ व पुलिसमुरैना के CMHO राकेश शर्मा अंबाह के राधारानी नामक निजी हॉस्पिटल में पहुंचे तो वहां गंदगी देखकर भड़क गए। उन्होंने हॉस्पीटल के मालिक व अन्य स्टॉफ को बुलाया तो उनसे गंदगी व अव्यवस्था का कारण पूछा, जिसका वे कोई जवाब नहीं दे सके। अन्त में उन्होंने हॉस्पिटल को सील कर दिया है।बता दें, कि अंबाह कस्बे के डायवर्सन रोड स्थित राजीव पेट्रोल पंप के पास राधारानी हॉस्पिटल है। इस निजी हॉस्पिटल की शिकायतें CMHO को लंबे समय से मिल रही थीं। वे रविवार को हॉस्पिटल पहुंचे तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें हॉस्पीटल में बहुत गंदगी मिली। मरीजों के पलंग के गद्दे मैले-कुचेले थे। उनके पास कंबल नहीं थे। तकियE व चादर गंदी थीं। उस हॉस्पिटल में बिल्कुल सफाई नहीं थी, जिसको देखकर CMHO भड़क गए तथा बोले कि यह हॉस्पिटल है या नर्क। इसके बाद उन्होंने हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टॉफ को तलब किया तो वह भी अपर्याप्त व अन्ट्रेंड मिला। हॉस्पिटल के दस्तावेज भी सही नहीं थे, लिहाजा इन सब कारणों के चलते उन्होंने हॉस्पिटल को सील कर दिया है।फटकार लगाते सीएमएचओ शर्मामरीजों ने बताई समस्याCMHO ने अस्पताल में मौजूद मरीजों से जब बात की तो पता लगा कि उनका इलाज ही सही तरीके से नहीं हो रहा है। वे कई दिनों से भर्ती हैं लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है। मरीजों ने बताया कि यहां का स्टॉफ ट्रेंड नहीं है। इसके साथ ही मरीजों ने अन्य अव्यवस्थाओं के बारे में भी खुलकर बताया।ऑपरेशन थियेटर चेक करते सीएमएचओ शर्माऑपरेशन थियेटर में गंदगीअस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में गंदगी देखकर CMHO भड़क गए। ऑपरेशन थियेटर में जो जरूरी सामान होना चाहिए वह नहीं था। वहां जो सुविधाएं होना चाहिए वे नहीं थीं। जगह-जगह खून व गंदगी पड़ी थी।मरीजों से बात करते सीएमएचओकहते हैं अधिकारीहॉस्पिटल में गंदगी के अलावा अन्य अनियमितताएं थीं, जिसकी वजह से उसे सील कर दिया गया है। आगे की कार्रवाही भी की जा रही है।डॉ. राकेश शर्मा, CMHO, मुरैनाहॉस्पिटल में रखा सामान चेक करते सीएमएचओ

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.