ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कहा- प्रदेश में दम खम के साथ लड़ेगी कांग्रेस निकाय चुनाव, तैयारियां शुरू

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद महानगर में कांग्रेस कमेटी द्वारा नगला बरी चौराहे पर कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुरसलीन का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसानों और जवानों की मजबूती की बात करती है। एकजुटता और सर्वधर्म एक सम्मान कांग्रेस की विचार धारा है।ताकत से चुनाव लड़ेगी कांग्रेसकार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा आगामी राजनीति में मील का पत्थर साबित होगी। हमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड्गे के नेतृत्व में पार्टी की सत्ता में भागीदारी निश्चित कराना है। इस अवसर पर सेवादल नगर अध्यक्ष नुरूलहुदा लाला राईन गांधी ने कहा कि हम पार्टी की विचारधार से हर जन समस्याओं का संघर्ष कर निवारण कराएंगे।ये लोग रहे मौजूदचांद कुरैशी ने कि हमें आगामी निकाय चुनावों में हम जनता के बीच अपनी मजबूत विचार धारा से लोगों को जोड़ेगे। बेरोजगारी मुक्ति दिलाना हमारा संकल्प है। संचालन कर रहे अजय शर्मा ने कहा कि धर्म जाति से परे कांग्रेस देश को जोड़ने की बात करती है। इस दौरान मनीष द्विवेदी, इमरान खान, जाविर कुरैशी, मौ0 आविद, शोएब खान, अनीश राईन, मुकिम अंसारी, शफात खान राजू, नसीर अहमद आदि मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.