ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हत्या के मामले में 5 माह पहले हुई थी जेल, पुलिस की लापरवाही से रविवार रात्रि 8 बजे शीशा तोड़कर हुआ फरार

छिंदवाड़ा: जादू-टोना के शक में की गई हत्या के मामले में जिला जेल में बंद एक कैदी अस्पताल के जेल वार्ड से भाग गया। कैदी का नाम मुकेश रतन बताया जा रहा है जिसे जुलाई के महीने में हत्या के एक मामले में जेल में निरुद्ध किया गया था। आरोपी एनीमिया रोग से ग्रसित था जिसे बार-बार जिला अस्पताल के जेल वार्ड में इलाज के लिए शिफ्ट किया जा रहा था।रविवार रात्रि में अचानक मौका देख कर जेल वार्ड की खिड़की के कांच तोड़कर फरार हो गया। जैसे ही कैदी के फरार होने की जानकारी पुलिस को लगी तो तत्काल आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई लेकिन उसका कहीं कोई जानकारी नहीं लगी।जेलर यजुवेंद्र वाघमारे ने बताया कि उन्हें रात तकरीबन 1:00 बजे उसकी जानकारी दी गई थी जिसके बाद उन्होंने भी एक विशेष टीम को फरार हुए कैदी की तलाश में भेज दिया है।रिश्तेदारों से हो रही पूछताछइस मामले में कोतवाली पुलिस ने कैदी मुकेश रतन के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है हालांकि अब तक मिली जानकारी के अनुसार उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन फरार हुए कैदी को ढूंढ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.