ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज से शुरू…

दिसंबर में प्रस्तावित आरबीआई की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक सोमवार आज से शुरू हो रही है। इस बैठक में महंगाई को काबू करने के लिए ब्याज दर में बढ़ोतरी पर फैसला हो सकता है। साथ ही इस बात की भी उम्मीद लगाई जा रही है कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास उन कारणों को साझा कर सकते हैं, जिन्हें बैंक की ओर से केंद्र सरकार को महंगाई में कमी न आने की वजह बताया गया है।बता दें,3 नवंबर को आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक हुई थी, जिसमें महंगाई के कारणों पर चर्चा की गई थी।जब भी केंद्रीय बैंक महंगाई को काबू में रखने के लक्ष्य को पाने में विफल हो जाता है, तो उसे केंद्र सरकार को एक रिपोर्ट भेजनी होती है, जिसमें ये बताया जाता है कि तय अवधि में किन कारणों की वजह से महंगाई पर काबू रखने में विफल हुआ है।

6 प्रतिशत के पार जा सकता है रेपो रेट

आरबीआई की ओर से पिछले कुछ महीनों में तेजी से ब्याज दर को बढ़ाया गया है। जानकारों का मानना है कि ये सिलसिला इस बार भी जारी रहेगा और ब्याज दर 25-30 आधार अंक तक बढ़ सकती है। पिछली मौद्रिक कमेटी की बैठक में ब्याज दरों में इजाफा किया गया था। फिलहाल रेपो रेट 5.90 प्रतिशत है। अगर इस बार भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाती है, तो यह 6.00 प्रतिशत के पार पहुंच सकती है।सरकार की ओर से जारी किए गए खुदरा महंगाई के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में महंगाई घटकर 6.77 प्रतिशत रह गई है। सितंबर में ये 7.41 प्रतिशत थी। हालांकि, बढ़ी बात यह है कि महंगाई लगातार आरबीआई की ओर से तय किए गए स्तर 2-6 प्रतिशत के ऊपर बनी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.