ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बैरक से आए थे बाहर, मौका मिला तो दीवार फांदकर भाग निकले

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला जेल में बंद रेप और हत्या के आरोपी भाग निकले हैं। सुबह के वक्त इन्हें बैरक से बाहर किया गया था। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर ये दीवार फांदकर भाग निकले हैं। अब पुलिस ने इनकी तलाश कर रही है।जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले नाबालिग से रेप के आरोप में कपिल भगत और सरकरा निवासी ललित राम को हत्या के आरोप में जेल में दाखिल किया गया था। अभी इनका मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच सोमवार सुबह बैरक से सभी आरोपियों, कैदियों को खाना बनाने और दूसरे कामों के लिए बाहर किया गया था।जशपुर जिला जेल।बताया गया कि उस वक्त परिसर में अंधेरा था। इस वजह से किसी को कुछ पता नहीं चला। कुछ देर बाद पता चला कि कपिल और ललित भाग निकले हैं। जिसके बाद प्रबंधन भी सख्ते में आ गया और इनकी तलाश की जा रही है।मामले में जशपुर जेल सुपरिटेंडेंट मनीष संभाकर ने बताया कि जेल के फ्रंट कॉर्नर से 2 आरोपी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए हैं। जिस ओर से आरोपी भागे हैं ,वहां की दीवार थोड़ी कम ऊंची है। फरार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है। जेल की सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.