ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अब संघ के रोजगार सृजन केंद्र, 16 जिलों में एकसाथ शुरू करेंगे होसबाले

भोपाल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब रोजगार के मुद्दे पर भी ध्यान दे रहा है। अगले सप्ताह चार दिन के प्रवास पर भोपाल आ रहे आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भोपाल सहित 16 जिलों में रोजगार सृजन केंद्रों का शुभारंभ करेंगे। भोपाल में यह केंद्र सी-13, शिवाजी नगर में खुलेगा। होसबाले यहीं से अन्य जिलों में ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे।स्वदेशी जागरण मंच के साथ 23 संगठनों का समूह इस पूरी योजना का संचालन कर रहा है। इसे ‘स्वावलंबी भारत अभियान’ नाम दिया गया है। देश में अब तक 55 रोजगार सृजन केंद्र शुरू हो चुके हैं। इनमें 2 भोपाल में हैं। अगस्त में भोपाल आए स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सतीश कुमार ने निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक केंद्र शुरू किया था। पिछले महीने शारदा विहार में भी एक केंद्र शुरू हुआ है।उद्यमी बनने को प्रेरित करेंगेस्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री केशव दुबोलिया ने बताया कि 12 वीं पास युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए स्टार्टअप, मुद्रा लोन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना सहित राज्य की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। विषय विशेषज्ञों की भी सेवाएं ली जाएंगी। भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में ये रोजगार सृजन केंद्र शुरू किए जाएंगे।मप्र में 32 लाख से अधिक बेरोजगार और नौकरियां केवल एक लाखमप्र में बेरोजगार के रूप में 32.57 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि सरकारी और निजी सेक्टर मिलाकर 1 लाख से कुछ अधिक पद रिक्त हैं। संघ पदाधिकारियों के अनुसार दिल्ली के बिट्टू टिक्की वाले और फ्लिपकार्ट शुरू करने वाले सचिन और बिन्नी बंसल युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। बिट्टू ने सड़क किनारे दुकान शुरू कर 500 करोड़ का कारोबार खड़ा कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.