ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ड्रग माफिया का रहनुमा है मजीठिया; सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का साजिशकर्ता लग रहा सच्चा

चंडीगढ़: पंजाब की मान सरकार ने शिरोमणि अकाली दल शिअद के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पर पलटवार करते हुए कई आरोप लगाए हैं। मान सरकार में प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मजीठिया को CM भगवंत मान पर सवाल खड़े करने पर उन्हें बड़े ड्रग माफियाओं का रहनुमा बताया। कंग ने कहा कि पंजाब में मजीठिया का नाम ड्रग माफिया को बढ़ावा देने में आता है या जिन नौजवानों ने ऑर्गेनाइज्ड क्राइम का गलत रास्ता अपनाया, उनकी रहनुमाई में आता है। मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि साल 2007 के बाद पंजाब में केवल फाइनेंशियल फायदे के लिए नौजवानों को साजिशन गैर कानूनी खड्‌डा रेत, ड्रग के बड़े कारोबार और गैंगस्टर कल्चर में धकेला गया। इसकी रहनुमाई का सबसे बड़ा आरोप बादल सरकार पर है और बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को इन कुरीतियों का जन्मदाता माना जाता है।शिअद नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया CM भगवंत मान पर सवाल उठाते हुए।मजीठिया को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के साजिशकर्ता पर भरोसामालविंदर सिंह कंग ने कहा कि हैरानी की बात है कि बिक्रमजीत सिंह मजीठिया सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता को सच्चा मान कर CM भगवंत मान पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने इसे इंतहा बताते हुए कहा कि सत्ता और पिंदी को अपनी गाड़ियों में घुमाने वाले और पंजाब में करोड़ों रुपए के ड्रग माफिया को रहनुमाई देने वाले मजीठिया आज उस CM पर सवाल खड़े कर रहे हैं, जिन पर 8 साल के सियासी जीवन में न कभी भ्रष्टाचार व गैंगस्टर को रहनुमाई का आरोप लगा और न किसी गलत व्यक्ति से उनका नाम जुड़ा। कंग ने कहा कि मजीठिया का वही हाल है जैसे “100 चूहे खाकर बिल्ली हज” को चली।2011 के बाद अकाली-कांग्रेस से जुड़े नौजवानों का कत्लमालविंदर सिंह कंग ने शिअद पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अपने निजी खजाने भरने के लिए पंजाब की जवानी को गलत काम के लिए हल्लाशेरी दी गई। उन्होंने कहा कि साल 2011 के बाद पंजाब में हर साल अकाली दल से संबंधित किसी नौजवान का दिन-दिहाड़े कत्ल हुआ या कांग्रेस से जुड़े किसी यूथ लीडर का कत्ल हुआ। इस पूरी लिस्ट में किसी के साथ शिअद नेता मजीठिया का नाम जुड़ता है या पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का नाम। कंग ने इसे ऑन रिकॉर्ड बताते हुए कहा कि आज इन पार्टियों को सत्ता से बाहर हुए करीब 6 महीने हुए तो इनसे सहन नहीं हो पा रहा है।पंजाब सरकार एक्शन में​​​​​​​कंग ने कहा कि मजीठिया को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी की जल्दबाजी इस कारण है कि वह देखना चाहते हैं कि सरकारी कार्रवाई किस दिशा में जा रही है। क्योंकि जिन लोगों ने राजनीतिक रहनुमाई देकर पंजाब के नौजवानों को गैंगस्टर बनाया, वे आका भी नहीं बचेंगे। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने बीते 6 महीने में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के 29 आरोपी गिरफ्तार किए, 2 एनकाउंटर और 3 लोगों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए हैं। जून महीने में रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के कारण ही सभी आरोपी डिटेन किए गए हैं।पंजाब सरकार ने इंक्वायरी, प्रॉसिक्यूशन और इन्वेस्टिगेशन पहल के आधार पर शुरूआत में ही की। इससे अगली कार्रवाई केंद्र सरकार को करनी है। लेकिन पंजाब सरकार ने कोई ढील नहीं बरती। गुरलाल पहलवान, गोल्डी बराड़, शिअद यूथ के नेता विक्की मिड्‌डूखेडा के आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.