ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

UP के बदमाश ने चोरी के पैसों से की शादी; परिजनों ने डांस में उड़ाए रुपए

निवाड़ी: निवाड़ी पुलिस ने छह महीने में हुई सात बड़ी चोरियों का सोमवार को खुलासा किया है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को लेकर लोगों में पुलिस के आक्रोश था। इसका परिणाम यह हुआ कि पुलिस ने चोरों को पकड़ने में पूरी ताकत झोंक दी। दो आरोपियों को पकड़ लिया। एक की तलाश जारी है। चोरों से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है।निवाड़ी जिले की थाना कोतवाली में ASP सुरेंद्र पाल सिंह डावर ने प्रेसवार्ता में सात चोरियों का खुलासा किया। कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी राहुल पिता बलवंत राजपूत (25) निवासी शक्ति भैरव और पंकज पिता ओमप्रकाश रैकवार (25) निवासी बनगुआ थाना बरुआसागर को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी लव-कुश पिता उदयभान रैकवार निवासी बनगुआ थाना बरूआसागर फरार है।आरोपियों के पास से दो बाइक, दो मोबाइल, च्यवनप्राश के डिब्बे, चांदी के आभूषण, मंगलसूत्र व नकद रुपयों सहित कुल चार लाख पचास हजार का माल बरामद हुआ है। आरोपियों के पास से पुलिस को मोदी मेडिकल स्टोर के हस्ताक्षर किए हुए चेक भी बरामद किए हैं। थाना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के पास से जो चेक बरामद किए हैं उन पर राशि नहीं भरी गई है, केवल हस्ताक्षर थे। आरोपियों ने इनको चेक बुक के बीच से निकाला था।शादी के तीन दिन पहले की चोरीचोरी की घटना में पकड़े गए आरोपी राहुल राजपूत ने अपने साथियों के साथ 25 नवंबर को मोदी मेडिकल स्टोर से 1 लाख 49 हजार की चोरी की थी। इससे दो मोबाइल खरीदे। 28 नवंबर को आरोपी राहुल ने अपना विवाह धूमधाम से किया। इसमें नाच गाने के दौरान आरोपी के परिजनों ने खूब नोट उड़ाए। पकड़े गए दोनों आरोपी निवाड़ी में वार्ड नंबर 5 में किराए से रह रहे थे, जो चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद अपना रहने का ठिकाना बदल लेते थे।सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पहचानापुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मोदी मेडिकल स्टोर पर भी आरोपी पिछले काफी समय से आ रहे थे। सभी व्यवस्थाएं देख रहे थे और जैसे ही उन्हें मौका मिला तो वह मोदी मेडिकल स्टोर पर पीछे से चढ़े और मेडिकल में जाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। थाना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तिगेला पर खेरापति मशीनरी स्टोर्स एवं मोदी मेडिकल स्टोर्स पर हुई चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई और इसी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। चोरी की घटना का खुलासा करने तथा आरोपियों को पकड़ने में थाना कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक गोपाल सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक केसी परते एवं जितेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।इन वारदातों का हुआ खुलासा- मिलन गार्डन निवाड़ी से हुई चोरी का खुलासा- जयप्रकाश यादव की मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा- मुंडारा से ओम सिंह यादव की मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा- सुरेंद्र कुमार गुप्ता की दुकान खेरापति ट्रेडर्स से चोरी का खुलासा- मनोज अहिरवार निवाड़ी के मकान की चोरी का खुलासा- मोदी मेडिकल स्टोर की चोरी का खुलासा- संतोष रैकवार और धीरवान दांगी के घर से हुई चोरी का खुलासा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.