ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूक्रेन के ड्रोन ने रूस के दो एयरबेस पर किया हमला, 3 सैनिकों की मौत, कई घायल

रूस के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले दो एयरबेस पर यूक्रेन के ड्रोन विमान ने सोमवार को हमला कर दिया। इस हमले में पुतिन के तीन सैनिकों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।  बताया जा रहा है कि इन ड्रोन हमलों में रूस के दो Tu-95 परमाणु बॉम्बर भी तबाह हो गए हैं। बता दें कि रूस ने इन  बॉम्बर्स को यूक्रेन और ब्रिटेन को डराने के लिए तैनात किया था। वहीं यूक्रेन की तरफ से और हमलों के खतरे को देखते हुए रूसी एयरबेस को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है।

वैसे रूसी सेना ने यूक्रेन के हमलों पर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन इसकी वायुसेना ने ट्वीट किया “क्या हुआ?” साथ में एक पार्टी करने वाला चेहरा इमोजी और एक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त विमान की तरह दिखने वाली छवियां साझा की गई हैं।

रूस भी हुआ हमलावर
वहीं यूक्रेनी हमलों के बाद रूस भी हमलावर हो गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात ही रूस की सेना ने ओडेशा, चेरकासी और क्रीवी रिह शहरों समेत देश के अनेक हिस्सों में बमबारी कर दी । ओडेसा में एक स्थानीय जल आपूर्ति कंपनी ने कहा कि एक मिसाइल हमले में पंपिंग स्टेशनों की बिजली कट गई जिससे पूरे शहर में पानी की कमी हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो टिमोशेन्को ने टेलीग्राम पर लिखा, ‘‘दुश्मन यूक्रेन की सरजमीं पर एक बार फिर मिसाइलों से हमले कर रहा है। देशभर में हवाई हमलों की चेतावनी जारी की गयी है और अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षित जगहों पर पनाह लेने को कहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.