ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संदिग्ध परिस्थियों में मिला है शव,परिवार मुताबिक की है आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी

लुधियाना। पंजाब के जिला लुधियाना में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थियों में उसके घर से पुलिस को मिला। परिवार मुताबिक मरने वाले ने आत्महत्या की है लेकिन पुलिस इस मामले को फिलहाल संदिग्ध मान कर चल रही है। मरने वाले का गला रेता हुआ है। गले के अंदर हड्‌डी तक नजर आ रही है इसी वजह से पुलिस इस मामले को कत्ल से भी जोड़ कर देख रही है। घटना हैबोवाल की है।हैबोवाल के अंग्रेज की चक्की के सामने ही यह घटना घटित हुई है। मरने वाले की पहचान मनोज (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह जब परिवार का कोई सदस्य कमरे में गया तो उसना खुन से लथपथ शव देखा जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। कुछ ही देर में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मुताबिक मामला संदिग्ध होने के चलते शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा।थाना हैबोवाल।गहराई तक रेता है गलापुलिस जांच में फिलहाल मनोज का शव देख लग रहा है कि उसका कत्ल ही हुआ है क्योंकि मनोज के गले में गहराई तक तेजधार हथियार चला है। वहीं आत्महत्या में ज्यादातर फंदा या जहरीला पदार्थ निगलने के जांच अधिक पाए जाते है। इस कारण पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं बताया जा रहा है कि मनोज के परिवारिक सदस्यों के मोबाइल भी लापता है। इन सभी कारणों के चलते पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.