ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महीने से हैं घर में बंद,आर्थिक हालत बिगड़ी,गैंगस्टरों के थ्रेट ने बढ़वा दी सुरक्षा

लुधियाना। पंजाब के जिला लुधियाना में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय समन्वयक गुरसिमरन सिंह मंड को पंजाब पुलिस ने उसके घर में नजरबंद किया है। नजरबंद इसलिए किया है कि मंड को लगातार कई थ्रेड काल और मैसेज आ चुके है। मंड गैंगस्टरों और खालिस्तानियों का टेरगेट में रहा है।इस कारण पुलिस द्वारा मंड को सुरक्षा देते हुए उसके घर के बाहर बेरीकेडिंग आदि करवाई है। उसके घर की दीवारों पर भी कांच लगवाया गया था। घर की सुरक्षा थ्री लेयर बनाई गई है। इस बीच गुरसिमरन मंड ने आज प्रेस वार्ता रखी है। बातचीत करते गुरसिमरन मंड ने कहा कि वह पिछले एक महीने से घर में नजरबंद है। कही आ जा नहीं पा रहा।घर की आर्थिक स्थिती बिगड़ीगुरसिमरन मंड मुताबिक एक महीने से घर में बंद होने की वजह से उसके घर की आर्थिक स्थिती बिगड़ चुकी है। वह कोई कामकाज नहीं कर पा रहा। मंड मुताबिक घर का गुजारा चलाने के लिए कामकाज तो करना है लेकिन अब पिछले 1 महीने से घर में बंद होने की वजह से वह बेहद परेशान है।मंड ने कहा कि इस मामले को लेकर उसने पुलिस के एक सीनियर महिला अधिकारी से भी बातचीत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। बाकी के पुलिस प्रशासन को यदि वह फोन करता है तो कोई अधिकारी उसका फोन नहीं उठा रहा।कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज उठाईमंड ने कहा कि उसने कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज उठाई है, जिस कारण उसे हर दिन धमकियां मिल रही हैं। वह इस तरह के कट्टरपंथी मानसिकता वाले पुलिसकर्मियों से अपनी सुरक्षा की उम्मीद कैसे कर सकता है।पगड़ी से राजीव गांधी का बुत साफ कर चुके हैं गुरसिमरन मंडसलेम टाबरी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बुत लगा हुआ है, जिसे कुछ समय पहले अकाली नेताओं ने तोड़ दिया था और उस पर कालिख पोत दी थी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे गुरसिमरन सिंह मंड ने अपनी पगड़ी उतारकर उसे साफ करना शुरू कर दिया था।इस पर काफी विवाद भी हुआ था। इसके अलावा वह दीवारों पर लिखे खालिस्तानी नारे भी साफ करते कई बार नजर आ चुके हैं और खालिस्तान के खिलाफ कई बार बोल चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.