ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Bigg Boss 15 Finale: पहली बार सिद्धार्थ शुक्ला के बिना शो में पहुंचीं शहनाज गिल हुईं इमोशनल, सलमान खान की भी आंखें हुईं नम

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 15′ के फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देने शहनाज गिल पहुंचीं। शहनाज एक बार फिर उस मंच पर आईं जहां वो पहली बार सिद्धार्थ शुक्ला से मिलीं थीं। बिग बॉस का यहीं वो मंच हैं जहां से खुद को पंजाब की कटरीना कैफ बताने वाली शहनाज का सफर शुरू हुआ था। स्टेज पर आते ही शहनाज की आंखों में आंसू आ गए, सलमान उनसे पूछते हैं कि क्या हुआ, अपने आंसू पोछते हुए शहजान कहतीं हैं, कि आपको देखकर इमोशनल हो गई। इसके बाद जो हुआ उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

सलमान खान के फैन पेज पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों ने सुपरस्टार की आंखों में आंसू देखे। शहनाज रोते हुए सलमान से लिपट गईं और होस्ट ने भी उन्हें हिम्मत दिलाई। इसी सलमान भी अपनी भवनाओं पर काबू नहीं रख सके और सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर अपने आंसू पोछते नजर आए। आपने शो में कई बार होस्ट को किसी कंटेस्टेंट को डांटने या फिर फेवर करने के लिए ट्रोल किया गया है। पर बिग बॉस के मंच पर सलमान का ये रूप लोगों ने पहली बार देखा है। य़हां देखें वीडियो…

दरअसल, इस बार फिनाले में पिछले सारे सीजंस के विनर को बुलाया गया है। पर सिद्धार्थ शुक्ला के ना होने के चलते उनकी खास दोस्त शहनाज गिल को बुलाया गया है। एक स्पेशल वीडियो के जरिए शहनाज गिल ने सिद्धार्थ की बिग बॉस में पूरी जर्नी दिखाई जाएगी, जिसे देखने वालों की आंखें नम हो रही है।दोनों के बिताए खूबसूरत लम्हें फिर एक बार फिर नेशनल टीवी पर दिखाए जाएंगे। उनकी प्यारी सी नोक झोंक फिर देखने को मिलेगी। इस तरह फिनाले में बस कुछ ही घंटों का समय बचा है, और शहनाज की मौजूगी ने इसे और भी खास बना दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.