ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने जारी की LOC, खुदकुशी मामले में आरोपी है हरदयाल

चंडीगढ़:। अवैध शराब की फैक्ट्रियों से चर्चा में बने रहे पूर्व कांग्रेसी विधायक हरदयाल सिंह कंबोज के विदेश फरार होने पर रोक लगा दी गई है। गृह विभाग के ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन द्वारा आरोपी हरदयाल कंबोज के खिलाफ LOC जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि आरोपी कंबोज राजपुरा के एक पत्रकार को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के मामले में भी आरोपी है। इस कारण उसके फरार होने की आशंका अधिक थी। पत्रकार के खुदकुशी मामले के बाद से आरोपी पुलिस से बचने के लिए फरार है। इससे पहले पत्रकार रमेश शर्मा सुसाइड मामले में आरोपी पूर्व कांग्रेस विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। लेकिन अदालत से राहत न मिलने के बावजूद आरोपी ने पुलिस के समक्ष या कोर्ट में सरेंडर नहीं किया है। मामले में आरोपी हरदयाल और उसके बेटे निर्भय सिंह मिलिट्री समेत करीब 6 आरोपी हैं।रमेश शर्मा द्वारा खुदकुशी से पहले लिखा गया सुसाइड नोट।खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट लिख बनाई वीडियोखुदकुशी से पहले रमेश शर्मा ने अपना दुख बयां करते हुए वीडियो बनाई थी। साथ ही एक सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें मुख्य आरोपी हरदयाल सिंह कंबोज और उसका बेटा निर्भय सिंह मिलिट्री व कुछ वकील, स्वतंत्रता सेनानी और डॉक्टरों के नाम हैं। थाना सिटी राजपुरा पुलिस ने रमेश की पत्नी के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही वीडियो और सुसाइड नोट को भी कब्जे में लिया था। रमेश की खुदकुशी के बाद से उनकी पत्नी लगातार पुलिस-प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रही हैंखुदकुशी से पहले रमेश शर्मा द्वारा बनाई वीडियो से ली गई फोटो।तंग और झूठे केस दर्ज करवाने पर की खुदकुशीरमेश शर्मा ने सभी आरोपियों पर उन्हें परेशान करने और उन पर झूठे केस डलवाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन सभी कारणों से तंग आकर खुदकुशी को मजबूर होने की बात कही थी। रमेश ने वीडियो में आरोपियों को सजा दिलाने में मदद करने और इंसाफ मिलने तक उनका संस्कार नहीं किए जाने की बात कही थी।हरदयाल कंबोज ने बंद कराया व्यापाररमेश ने वीडियो में पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज पर उनका ढाबा बंद कराने के आरोप लगाए। यह भी आरोप लगाए हैं कि वह आरोपियों को मंथली नहीं दे सके तो उन्होंने करीब 40 महीने पहले उनका ढाबा बंद करवा दिया। इस कारण वह बेरोजगार हो गए। लगातार बेवजह परेशान किए जाने से तंग आकर उन्होंने खुदकुशी के अलावा कोई रास्ता नहीं होने की बात कही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.