ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिंगापुर में लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सफल, बेटी रोहिणी ने डोनेट की किडनी

बिहार : पूर्व रेल मंत्री, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए भर्ती हुए थे। लालू का किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन सफल रहा। उनका ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पापा का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है। पापा अभी आईसीयू में हैं। होश में हैं और बातें कर पा रहे हैं। आप सबकी शुभकामनाओं के लिए कोटि कोटि धन्यवाद। वहीं तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर सफल ऑपरेशन की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बड़ी बहन रोहिणी को धन्यवाद दिया।सिंगापुर के समय अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे किडनी दे रही बेटी रोहिणी आचार्या के साथ वह प्रोसिड्योर वेटिंग रूम में पहुंच गए। प्रोसिड्योर वेटिंग रूम से रोहिणी ने सोशल मीडिया पर पिता के साथ तस्वीर शेयर कर ‘Ready to rock and roll…Wish me a good luck’ लिखा। इसके पहले रोहिणी ने नाती-नातिन और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ वाली तस्वीरें भी शेयर की थीं और रविवार रात लालू प्रसाद के लिए लोगों से दुआ की भी अपील की थी।सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद के समर्थकों ने रोहिणी को भी दुआएं दीं। इधर, पटना में राजद दफ्तर समेत कई प्रमुख नेताओं ने लालू और रोहिणी के सफल ऑपरेशन के साथ दोनों की जल्दी रिकवरी के लिए दुआएं मांगी थी। Previous articleआईटी मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना,जल्द मिलेगी पेपरलेस होम लोन की सुविधा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.